लातेहार, दिसम्बर 26 -- लातेहार,महुआडांड़ प्रतिनिधि। न्यायालय के आदेश के बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार जिला पुलिस ने तीन फरार आरोपियों के घरों में इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने महुआडांड़ थाना कांड संख्या 18/25, 64/23 व 49/22 तथा बारेसांढ़ थाना कांड संख्या 06/22 व 05/22 के फरार आरोपी बबलू राम पिता बबन राम ग्राम निरखपुर थाना किंजर जिला अरवल (बिहार) के घर पर परिजन और ग्रामीणों की मौजूदगी में न्यायालय के द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया। इसके अलावा पुलिस ने महुआडांड़ थाना कांड संख्या 18/25 व 64/23, बारेसांढ़ थाना कांड संख्या 06/22 व 07/22 के फरार आरोपी राजू भुर्इयां पिता छोटेलाल भुर्इयां ग्राम लवाही थाना डंडई जिला गढ़वा के घर भी न्यायालय के द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने महुआडांड़ थाना कांड संख्या 18/25 व 64/23, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.