बिजनौर, जून 15 -- रविवार को नहटौर नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे प्रदर्शनकारियों में से पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। पालिका कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों द्वारा सफाई कर्मचारी जो सफाई व्यवस्था के लिए जा रहे थे। उनकी ट्रैक्टर ट्रालियों को रोकने की जानकारी मिली थी। जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पुलिस के साथ पालिका कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर उन्हें वापस भेज दिया था। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई थी। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। कुछ लोगों को समझाया था उन्होंने चेतावनी देकर छोड़ दिया था। यह भी पढ़ें- मीरगंज में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...