आगरा, जून 13 -- कासगंज जनपद पुलिस ने घर से बिना बताए लापता हुए तीन किशोर सकुशल बरामद कर दिए हैं। अपने बच्चों को पाकर परिजन खुश हो गए। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह दस बजे जगदीश पुत्र निरोत्तम एवं अमर सिंह पुत्र मेकुलाल निवासीगण बढ़ोला थाना सिकंदरपुर वैश्य ने पुलिस को बताया कि उनके 14 वर्षीय बेटे दयाराम पुत्र जगदीश, सोनू पुत्र अमर सिंह बीती रात घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं, जो घर नहीं आए हैं। थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू करते हुए दोनों किशोर पटियाली से सकुशल बरामद कर लिए और परिजनों के सुपुर्द कर दिए। ढोलना इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने बताया कि गत 12 जून को रात करीब पौने 11 बजे खैरपुर निवासी 15 वर्षीय गौरव पुत्र विजेंद्र को गांव के ही नरेंद्र कुमार पुत्र सुखवीर के साथ कहीं चले जाने क...