समस्तीपुर, मार्च 5 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना की पुलिस टीम ने होली की पूर्व संध्या पर थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में सघन छापेमारी कर तीन शराब धंधेबाजों को रंगे हाथ धर दबोचा। इनमें चैता दक्षणी पंचायत के वार्ड 11 सगमा निवासी नरेश सहनी का पुत्र चुन्नू सहनी को 4 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि रेवारी पंचायत के हरपुर भेली टोला में एक परचून की दुकान में एक बोतल विदेशी शराब का लेन देन करते हुए गांव के मित्तन पासवान के पुत्र राम दयाल पासवान व दिलीप ठाकुर के पुत्र कुंदन कुमार को भी पकड़ा गया है। इसकी जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि छापेमारी कर उक्त कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.