हाजीपुर, अक्टूबर 5 -- बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर माली टोला का है,जहां पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 969.51 लीटर बताई जा रही है। बताया जा रहा है की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पहले स्थान से 180 एमएल की जामुन फ्लेवर वोदका की 500 पीस और किंगफिशर बियर 500 एमएल के दो कार्टन (प्रत्येक में 24 कैन) बरामद हुए। इन पर बैच नंबर 010 और एमएफडी 16/02/26 अंकित था। यहां से कुल 202.50 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

पहला स्थान दूसरे स्थान पर मुकेश कुमार पिता गनौर भगत के घर की तलाशी ली गई,जहां से भारी मात्रा में शराब मिली। इसमें इम्पीरियल ब्लू 750 एमएल के 14 कार्...