पुलिस ने तीन घंटे में किया चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा, जून 12 -- गजरौला। पुलिस ने तीन घंटे में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल भी बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी मोहम्मद शादाब के घर से गुरुवार को चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोरी का पर्दाफाश हो गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोहम्मद बिलाल, जहीर व नासिर निवासी मोहल्ला सुल्तान नगर को गिरफ्तार कर उनके पाास से चोरी का सामान बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.