पीलीभीत, अप्रैल 30 -- बीसलपुर। रामलीला मैदान में एक प्रेमी युगल बैठे बाते कर रहे थे। इसी बीच एक युवक वहां पहुंच गया और वह फोटो खींचने लगा। तभी दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। यह मामला खास चर्चा का विषय बना हुआ है। बीसलपुर के एक गांव निवासी युवक का बरेली में रहने वाली 22 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार को दोनों बाइक से रामलीला मैदान पहुंचे और वहां पर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में एक युवक पहुंच गया और वह प्रेमी युगल का फोटो खींचने लगा और उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल व फोटो खींचने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.