पूर्णिया, अप्रैल 3 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना पुलिस ने बुधवार रात अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इनमें दो शराबी और एक पत्नी हत्या का आरोपी शामिल है। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गणेशपुर पंचायत के बैरगाछी निवासी मो. कौशर (25 वर्ष) एवं नया टोला पोखरिया निवासी विदेशी रजक (55 वर्ष) को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं सुपौल जिला के मलहनी गांव निवासी राजाराम पांडेय (24 वर्ष) को पत्नी की हत्या के आरोप में पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...