पीलीभीत, मार्च 3 -- पूरनपुर। हजारा क्षेत्र के गांव बाजार घाट की रहने वाली शीला कौर पत्नी सरवन सिंह ने बताया कि उनका देवर गोविंद सिंह, सास संतोष कौर, देवरानी आए दिन उनके साथ झगड़ा करती हैं। आरोप है तीनों शीला कौर को परिवार सहित घर से भगाकर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। 26 फरवरी को देवर गोविंद सिंह ने लात घूसों से शीला कौर की पिटाई लगाई और घर से भगा दिया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर गोविंद सिंह, संतोष कौर और परमजीत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.