पीलीभीत, जनवरी 4 -- पूरनपुर। दहेज में बाइक और नकदी न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप है। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति उसे मायके से विदा कराके नहीं ले गया। पुसि ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पटटी की रहने वाली पूनम ने बताया कि उनकी शादी लगभग ढाई बर्ष पहले प्रदीप पुत्र राममूर्ति निवासी जेठापुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद आरोप है कि पति प्रदीप, ससुर राममूर्ति और सास राम देवी दहेज में बाइक और पचास हजार की नकदी के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि एक बर्ष पहले ससुरालियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। तब से विवाहिता अपने मायके में रह रही है। आरोप है दो बर्ष बीतने के बाद भी पति उसे विदा कराकर नहीं ले गया। दहेज की मांग पूरी न होने तक पति न उसे न ले जाने की बात कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.