हजारीबाग, मई 7 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर बादम गांव में छापेमारी कर अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को बड़कागांव थाना लाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि कई ट्रैक्टरों से अवैध बालू ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और तीन ट्रैक्टर जब्त कर लिए। पुलिस वाहन को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए।उन्होंने बताया कि पुलिस बल की सहायता से बालू सहित ट्रैक्टरों को थाना लाया गया है तथा ट्रैक्टर मालिकों एवं बालू कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। यह भी पढ़ें- गोला में अवैध बालू लदा दो ...