पुलिस ने तिरंगा बाइक यात्रा के जरिये राष्ट्रीय एकता एवं समरसता का संदेश दिया
फरीदाबाद, अगस्त 12 -- फरीदाबाद मंडल, अभिषेक शर्मा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को फरीदाबाद एवं पलवल में शिक्षण संस्थानों और जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों के अलावा जिलेवासियों ने उत्साह दिखाया। विद्यार्थियों के हाथ लहराते तिरंगे ने जिले के माहौल को देशभक्ति मय बना दिया। वहीं पलवल में जिला प्रशासन द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें राज्यमंत्री गौरव गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा फरीदाबाद पुलिस की ओर से तिरंगा यात्रा के अलावा सेक्टर-12 स्थित पैबल मॉल में प्रदर्शनी भी लगाई गई। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का शुभारंभ एनआईटी स्थित बीके चौक से हुआ और यह विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बल्लभगढ़ स्थित अटल ऑडिटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.