एटा, मई 27 -- काली मंदिर परिसर में ताड़ी बेचने व पीने वालों से पुलिस ने परिसर को खाली करा दिया। मंदिर परिसर खाली होने से श्रद्दालुओं में खुशी की लहर। काली मन्दिर परिसर में ताड़ी बेचने की खबर प्रकाशन होते ही सकीट पुलिस एक्सन में दिखाई दी। बुधवार को थाना प्रभारी विदेश राठी भारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मन्दिर परिसर पूरी तरह कराया खाली। भक्तों की ओर से सकीट पुलिस की सराहना की गई। बताते चले कि सकीट औंछा मार्ग साथ माता काली का मन्दिर है। जहां कुछ दिनों से मन्दिर परिसर में ताड़ी बेची जा रही थी। ताड़ी पीने वाले हुड़दंग मचाते रहते थे। यह भी पढ़ें- मंदिर परिसर में घुसकर ताडी बेच और पी रहे लोग, भक्तों हो रही परेशानी इसको लेकर मदिर में पूजा करने आने वाले भक्तों को परेशानी हो रही थी। पूजा करने ज्यादातर महिलाएं जाती है। श्रद्दालुओं की समस्या को द...