बरेली, मई 20 -- फतेहगंज पूर्वी। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान हाईवे किनारे बहगुल नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। उसके कब्जे से 1480 ग्राम गांजा तथा 1309 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। तस्कर ने नाम मोर सिंह पुत्र नरेश पाल सिंह निवासी ग्राम सिमरा हरचन्द सिंह थाना फतेहगंज पूर्वी बताया। पुलिस ने थाना फतेहगंज पूर्वी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।  यह भी पढ़ें- 610 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ युवक को दबोचा यह भी पढ़ें- 610 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ युवक को दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...