बरेली, नवम्बर 11 -- शाही। सोमवार रात पुलिस ने गांव विक्रमपुर के पास छापा मारा। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम तोताराम निवासी खुर्रमपुर बताया। पुलिस ने आरोपी से 130 ग्राम चरस बरामद की। एसओ धर्मेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया। 11.30 ग्रम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार फतेहगंज पश्चिमी। एसओ अभिषेक कुमार और उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने पुलिस के साथ रबर फैक्ट्री जाने वाले कच्चे रास्ते पर छापामार कर वांछित आरिफ निवासी मोहल्ला भोलेनगर फतेहगंज पश्चिमी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 11.30 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी उत्तराखंड जाने की फिराक में था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.