चक्रधरपुर, अप्रैल 15 -- बंदगांव। बंदगांव पुलिस ने कांड संख्या 13/2020 के एक फरार अभियुक्त ग्राम-लुदमकेल के घर मंगलवार को इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। थाना कांड संख्या 13/2020 के अप्राथमिकी अभियुक्त भाईया हस्सा पुरती, पिता-बाले हस्सा पुरती लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय की ओर से जारी आदेश के आलोक में पुलिस ने यह कदम उठाया है। मुरहू थाना के पुलिस पदाधिकारी मिर्जा तिग्गा, बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार और पुलिस टीम अभियुक्त के पैतृक गांव लुदमकेल पहुंचे। वहां ग्रामीणों की उपस्थिति में ढोल, नगाड़ा बजा कर इश्तेहार चिपकाया। दो स्वतंत्र गवाहों के समक्ष हस्ताक्षर करवा कर तामिला की प्रक्रिया पूरी की। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त घर से फरार पाया गया। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि अभियुक्त जल्द ही न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण नहीं करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.