अल्मोड़ा, मई 18 -- अल्मोड़ा। सत्यापन अभियान के तहत कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के निर्देशन पर धारानौला चौकी प्रभारी आंनद बल्लभ कश्मीरा ने चेंकिग की। इस दौरान मजदूरों, किराएदारों, फड़-रेहड़ी वालों के सत्यापन जांचे। इस दौरान एक ठेकेदार के पास बिना सत्यापन मजदूर रखे मिले। कार्रवाई करते हुए ठेकेदार का दस हजार रुपये का चालान काट दिया। इसके अलावा पुलिस ने 12 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन भी किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...