शामली, अप्रैल 30 -- शामली। कैराना कोतवाली के गांव पावटी कलां में लोन खाता बंद कराने के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने पीड़ित के 94426 रुपये वापस कराए हैं। ग्राम पावटीकलां निवासी जिकरिया के साथ अज्ञात व्यक्ति ने लोन खाता बंद कराने का झांसा देकर 94,426 रुपये की ठगी कर ली थी। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर हेल्पडेस्क ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंकों से पत्राचार किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने ठगी गई शत-प्रतिशत पीड़ित के खाते में वापस करा दी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों व साइबर टीम का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- विदेश भेजने के नाम पर एक लाख की ठगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...