पुलिस ने ठगी का रुपया वापस कराया
गोरखपुर, अप्रैल 19 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जलालाबाद निवासी प्रधानाचार्य अरुण कुमार मिश्रा को साइबर ठगी के छह माह बाद पुलिस ने 14,608 रुपये वापस दिलाए। 26 अक्तूबर 2025 को केवाईसी के नाम पर भेजी गई एपीके फाइल से ठगों ने उनके खाते से रकम उड़ा ली थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रकम उड़ीसा के एक बैंक में होल्ड कराई। बाद में न्यायालय के आदेश और पुलिस-बैंक के संयुक्त प्रयास से रविवार को पूरी धनराशि उनके खाते में वापस करा दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.