पुलिस ने ठक-ठक गैंग का सदस्य दबोचा
मेरठ, जून 13 -- मेरठ। लिसाड़ी गेट पुलिस और सिटी स्वाट टीम ने ठक-ठक गैंग के सदस्य शाहवेज को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य कई राज्यों में मोबाइल लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देकर चोरी का माल मेरठ में खपाते थे। आरोपी के कब्जे से 11 आईफोन समेत 35 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लैपटॉप और विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से मोबाइलों का लॉक तोड़ने और आईएमईआई नंबर बदलने में माहिर है। इसके बाद चोरी के मोबाइल बाजार में कम कीमत पर बेच दिए जाते थे। गिरोह का नेटवर्क मेरठ से लेकर महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों तक फैला हुआ है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। यह भी पढ़ें- मोबाइल स्नैचिंग गैंग गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.