बरेली, मार्च 30 -- बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार को एनएसएस की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई की ओर से शिविर आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में मिशन शक्ति के अंतर्गत एक निबंध/पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं यातायात पुलिस विभाग की ओर से सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक विनीत शर्मा, कांस्टेबल पूजा और कांस्टेबल बलराम द्वारा सभी स्वयंसेविकाओं को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी गई। सब इंस्पेक्टर विनीत शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेविकाओं को शपथ दिलवाई कि वह यातायात नियमों के प्रति अपनी भूमिका का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करेंगी। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजिता सिंह तिवारी द्वारा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.