फरीदाबाद, मार्च 23 -- फरीदाबाद। सेक्टर-37 में पुलिस ने सोमवार को जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। करीब 500 लोगों को यातायात नियमों और सामाजिक मुद्दों पर जानकारी दी गई। महिलाओं की सुरक्षा और बाल विवाह रोकने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस ने हेलमेट न पहनने वालों को समझाया और सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। पुलिस टीम ने बताया कि नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ अपराध और बाल विवाह निषेध कानून के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...