बिजनौर, मई 16 -- स्योहारा। पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर सहित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि विकार आलम पुत्र गोसुर रहमान पीर कला कस्बा नहटोर निवासी का ट्रैक्टर सोनालिका चोरी हो गया था। जिसका मुकदमा थाने पर पंजीकृत किया गया था। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार की टीम ने अभियुक्त मोहम्मद इदरीश पुत्र मोहम्मद अली ग्राम मासूमपुर डिलारी को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त पर 11 अन्य मुकदमे भी पहले से दर्ज हैं और इसका अच्छा खासा आपराधिक इतिहास है। यह भी पढ़ें- वाहन चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...