पुलिस ने ट्रेन से आई पार्सल की गठरी से बरामद की शराब
मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिकंदरपुर पुलिस ने गुरुवार को अखाड़ाघाट ढलानी के पास से एक ऑटो पर लदी पार्सल की तीन गठरी जब्त की। तलाशी लेने पर उससे शराब बरामद हुई। मौके से ही ऑटो को जब्त कर लिया गया। वहीं, पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधेबाज भाग निकले। जांच में पुलिस को पता चला कि यह खेप एसबीके (रेलवे कोड) से एमजेडपी के लिए बुक कराया गया था। इसकी बुकिंग रेलवे ने की थी। ट्रेन से गुरुवार को गठिया को उतारने के बाद उसकी डिलिवरी मैसेंजर को दे दी गई। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद उक्त गठिया को ठेला से उतारकर ऑटो पर लोड किया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने ट्रेन से आई पार्सल की गठरी से बरामद की शराब उक्त ऑटो चालक को शक हुआ और सामान अखाड़ाघाट में छोड़कर भाग निकला। इसके बाद एक दूसरे ऑटो पर गठिया को लोड किया जा रहा था। इसबीच सिकंदपुर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.