पुलिस ने ट्रक से 1199 लीटर विदेशी शराब की बरामद, चालक फरार
पूर्णिया, जून 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम ट्रक से 1199 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि ट्रक चालक पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के सूचना मिली थी कि जोकीहाट (अररिया) की ओर से पूर्णिया जा रहे एक लाल रंग के डीसीएम ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मिश्रीनगर चौक कट के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने ट्रक से 1199 लीटर विदेशी शराब की बरामद, चालक फरार पुलिस को देखकर चालक वाहन से कूदकर भाग निकला और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.