पुलिस ने ट्रक चालक को घसीट-घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल
रायबरेली, जुलाई 18 -- डलमऊ,संवाददाता। मुराई बाग चौराहे पर शुक्रवार की शाम ट्रक का चालान करने पर चालक के द्वारा कारण पूछने पर पुलिस कर्मियों के द्वारा उसे ट्रक से बाहर घसीटकर पीटना शुरू कर दिया। जबकि चालक पुलिस कर्मियों के सामने मिन्नतें करते रहा, लेकिन पुलिस कर्मी नहीं पसीजे। पुलिस का गुस्सा देखकर चौराहे पर मौजूद लोगों की बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं पड़ी। पुलिस की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। महराजगंज का रहने वाला ट्रक चालक लवकुश यादव शुक्रवार शाम फतेहपुर से ट्रक में गिट्टी लादकर मुराई बाग चौराहे पर पहुंचा था। मुराई बाग चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा ट्रक चालक को रोक लिया और ट्रक का ऑनलाइन चालान काट दिया। इस पर चालक लवकुश ने पुलिस कर्मियों से बेहद विनम्रता से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.