मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक टप्पेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को असली मोबाइल दिखाकर नकली मोबाइल (टाईल के टुकड़े) को कवर में रखकर बेचता था। गिरफ्तार आरोपी खालापार थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है।थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी ने लोगों से असली मोबाइल दिखाकर नकली मोबाइल बेच रहा है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंचकर आरोपी शहनशाह निवासी किदवईनगर थाना खालापार हाल न्याजूपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को झांसा देकर असली मोबाइल के बदले कवर में रखकर नकली मोबाइल बेचता था। कवर में मोबाइल के साइज के टाईल के टुकड़े रखे हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खालापार थाने का हिस्ट्रीशीट...