बरेली, मार्च 4 -- शाही। बहादुरपुर गांव में मंगलवार को होलिका स्थल को लेकर विवाद हो गया। गांव के नंदराम ने होली उनकी झोपड़ी के पास रखने जाने पर आग लगने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस गांव पहुंची तो दोनों पक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर पंचायत कराई, जिसमें तय हुआ कि झोपड़ी को होलिका दहन स्थल के पास से हटाया जाएगा। बाद में उसे दोबारा स्थापित किया जाएगा। दोनों पक्ष की सहमति के बाद पुलिस ने झोपड़ी हटवा दी। फोटो संख्या 01
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.