बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 लोगों को ग्राम बराल जंगल के दो अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरेन्द्र पुत्र नत्थू निवासी बहलीमपुरा थाना कोतवाली देहात, लोकेन्द्र पुत्र बैजनाथ शर्मा व अरविन्द पुत्र ऐदल सिंह निवासीगण ग्राम बराल, सोनू पुत्र नेतराम निवासी मौहल्ला भूड थाना कोतवाली देहात, लवकेश पुत्र ईश्वर सिंह निवासी सिकन्द्राबाद, दुष्यन्त कुमार पुत्र राजकुमार व मनवीर पुत्र राम सिंह व सचिन पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम बराल हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल 58,720 रुपये व गड्डी ताश के पत्ते बरामद हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...