चम्पावत, जुलाई 16 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत पुलिस ने जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 81 वाहन चालकों के चालान किए गए। चम्पावत में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। एसपी रेखा यादव ने बताया इसका मकसद सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दे, दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारू रखना था। थाना चम्पावत, बनबसा, टनकपुर, तामली, पंचेश्वर, लोहाघाट, रीठा साहिब और पाटी में बिना हेलमेट, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने, ड्रिंक एंड ड्राइव, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने पर 81 लोगों के चालान किए गए। लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...