बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को जिले भर में पुलिस टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। सभी थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अभियान के तहत जांच पड़ताल की। संदिग्ध स्थलों की पहचान कराई गई। होटल, लॉज, धर्मशाला, टेंट हाउस, कबाड़ी की दुकानें, झुग्गी-झोपड़ियां, जंगलों में अस्थायी रूप से बसे डेरों, निर्माणाधीन स्थल, ढाबे, बस स्टैंड, रेलवे क्षेत्र के आसपास, सुनसान स्थानों एवं अन्य संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थलों को विशेष रूप से देखा गया। यहां निवास कर रहे, कार्यरत अथवा अस्थायी रूप से ठहरे व्यक्तियों की पहचान से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए व्यक्तियों से गहन पूछताछ कर उनके निवास, कार्य, पूर्व आपराधिक इतिहास, आवागमन एवं गतिविधियों के संबंध में जरूरी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.