पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह की जड़ तक पहुंचकर किया भंडाफोड़
हरिद्वार, जून 30 -- हरिद्वार, संवाददाता। देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से घर में नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले संगठित गिरोह का हरिद्वार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। दो दिन पहले 52,500 रुपये के नकली नोट बरामद होने के मामले की कड़ियां जोड़ते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये के छपे नकली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर, मोबाइल फोन और अन्य उपकरण बरामद किए। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले भी बिजनौर क्षेत्र में करीब 60 हजार रुपये के नकली नोट बाजार में चला चुके हैं। मामले में पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि 27 जून को 52,500 रुपये के नकली नोटों के साथ तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की विवेचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.