पुलिस ने जालसाज की 31.31 लाख की संपत्ति किया कुर्क
देवरिया, मार्च 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के राम गुलाम टोला में पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई की। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर सिम बाक्स का प्रयोग कर अंतर्राष्ट्रीश्य काल को लोकल काल में बदल कर बात कराने वाले जालसाज की 31.31 लाख की संपत्ति कुर्क कर दी। जालसाज इन दिनों जिला कारागार में बंद है। इस कार्रवाई के बाद जालसाजों में खलबली मच गई है।मईल थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडौली निवासी तेज नारायण सिंह शहर के राम गुलाम टोला में मकान बनवाकर फर्जी एक्सचेंज चलता था। वह सिमबाक्स को एम्पलीफायर के रूप में डिजायन कर उसे इन्टरनेट से कनेक्ट कर वीओआईपी के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय कॉल को लोकल कॉल में बदलकर फर्जी तरीके से लाभ कमाने कार्य कर रहा था। दिसंबर 2025 में देवरिया की एसओजी, साइबर थाने की पुलिस ने इस पर कार्य किया और इस फर्जी एक्सचेंज का पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.