हल्द्वानी, मई 29 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम, नैनीताल, भवाली और भीमताल में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने शनिवार और रविवार के लिए यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह प्लान दोनों दिन सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सुबह 6 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पर्यटकों और स्थानीय जनता से प्लान का पालन कर सहयोग करने की अपील की है। वहीं यातायात का दबाव कम करने के लिए अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से ही डायवर्ट कर वाया रामगढ़, मुक्तेश्वर होकर हल्द्वानी भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रतिबंध के बावजूद कैंची पहुंची टैक्सी स्कूटियां, दिनभर लगा जाम आवश्यक सेवाओं वाले...