पुलिस ने जामताड़ा में व्यवसायी को सौंपा नोटिस
जामताड़ा, जून 6 -- जामताड़ा। साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में वेस्ट दिल्ली के साइबर थाना की टीम गुरुवार को जामताड़ा पहुंची। टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर ठाकुर सिंह ने जामताड़ा बाजार के आलू व्यवसायी दीपक अग्रवाल के उनके न्यू टाउन स्थित आवास पर नोटिस सौंपा। इस दौरान जामताड़ा थाना की पुलिस भी मौजूद रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह नोटिस वेस्ट दिल्ली साइबर थाना कांड संख्या- 181/26 से संबंधित जांच के क्रम में दिया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जामताड़ा बाजार और कारोबारी वर्ग में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर ED का शिकंजा,राजस्थान-पंजाब में दबिश स्थानीय व्यवसायियों एवं आम लोगों के बीच विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.