अल्मोड़ा, अप्रैल 19 -- मुकेश सक्टा, चौखुटिया। कोतवाली पुलिस ने गांवों में जाकर एकल बुजुर्गों का हाल जाना। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर कोतवाल अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांवों में जाकर एकल बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थाना के सम्पर्क नम्बर और हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में बताया। साथ ही किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर सहायता दिए जाने को लेकर आश्वस्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...