हाजीपुर, अप्रैल 25 -- गिरोह में शामिल एक रोजगार सेवक गिरफ्तार, 05-07 पुलिस के रडार पर फर्जी कागजात के जरिये जमीन बचने का मामला हाजीपुर। नगर संवाददाता वैशाली पुलिस ने फर्जी कागजात के जरिए जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले एक सक्रिय भू-माफिया गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी पंचायत रोजगार सेवक (पीआरएस) को गिरफ्तार किया है,जबकि 5-7 अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार किया गया आरोपी काजीपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर किशुनदास निवासी स्व.रामजतन पासवान के पुत्र कृष्णनंदन पासवान बताया गया है। वह मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा में पंचायत रोजगार सेवक पीआरएस के पद पर कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- जाली कागजात बनाकर कई प्रखंडों में जमीन बेचने के आरोप में मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार यह जानकारी सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार ने...