पुलिस ने जब पूछे ये 15 सवाल तो टूट गई शालू, चीखकर बोली- हां मैंने मरवाया है
कानपुर, सितम्बर 8 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की साजिश 21 दिन पहले रची गई थी। साजिश के बाद फूलप्रूफ प्लान घर के बाहर बनाया गया। ओरिजनल चाबी से डुप्लीकेट चाबी भी गुमटी में बनी थी। बहू शालू ने विनीत के पूर्व कर्मचारी विशाल को छह लाख रुपये में सुपारी दी थी। हत्या के लिए पांच सितंबर की तारीख भी शालू ने ही तय की थी। सोमवार को एक से डेढ़ घंटे की पुलिस की पूछताछ में उसने यह सब कुबूल कर लिया। उसके कुबूलनामे से परिजन भी हैरत में हैं। शालू ने ससुर को मारने की साजिश शॉपिंग करने के दौरान बनाई थी। उधर, विनीत की हत्या में उनके बेटे के राजदार होने को लेकर पुलिस की जांच चल रही है। रविवार को विनीत मनोचा की हत्या के बाद मुठभेड़ में दबोचे गए हरबंश मोहाल निवासी विशाल गौतम और राजकिशोर ने कुबूल किया था कि उन्होंने विनीत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.