दरभंगा, मार्च 16 -- अलीनगर। थाना क्षेत्र के टीकापट्टी गांव से रविवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर अलीनगर पुलिस ने देसी शराब की तीन सौ एमएल की 84 बोतल जब्त कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचकर शराब जब्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कहीं से भी तस्कर पकड़े गए तो फिर सख्त कारवाई होगी। तीन लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तारबेनीपुर। मद्य निषेध थाना बेनीपुर की पुलिस ने नेहरा गांव में कार्रवाई करते हुए तीन लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएचओ सिद्धार्थ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान नेहरा गांव निवासी श्रवण सदा को तीन लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से शराब जब्...