पुलिस ने जन चौपाल लगा ग्रामीणों को किया जागरूक
बिजनौर, मई 14 -- शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम शादीपुर डल्ला और ग्राम जंदरपुर में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। चौपाल के दौरान कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बुधवार को जन चौपाल में दरोगा विनय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। चौपाल के दौरान साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक डीएसपी ने साइबर अपराध एवं यातायात सुरक्षा पर चलाए जागरूकता अभियान ग्रामीणों को अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और लालच भरे संदेशों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.