सीवान, मार्च 12 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के बलहां एराजी पंचायत के मतनपुरा गांव के पोखरा के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की शाम छापेमारी कर 120 लीटर शराब बरामद किया है। छापेमारी की भनक लगते हीं शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मिली खबर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बेंचने के लिए रखे गए शराब को मंगलवार को बरामद कर लिया गया। इस मामले में गोपालपुर गांव के रहने वाले शराब तस्कर स्वामीनाथ राम एवं सूरज राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.