चंदौली, मार्च 9 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस ने नगर स्थित जिला अस्पताल के समीप एक निजी मकान में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे पर रविवार की रात छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मौके से कई युवक और युवतियां दीवार फांदकर फरार हो गईं। पुलिस ने एक महिला और एक पुरूष को धर दबोचा।कस्बा चौकी पर प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मझवार स्टेशन से आगे बिहार जाने वाली सर्विस रोड पर जिला अस्पताल के पास एक मकान में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर पुलिस तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में महिला पुलिस एवं अन्य पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की साथ ही बताए गए स्थान पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी करते हुए तलाशी शुरू कर दी।त...