भागलपुर, मार्च 12 -- नेशनल हाईवे पर एक ढाबा के पास कंसल्टेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर संजीव कुमार की शिकायत पर गोपालपुर पुलिस ने एक दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकानदार के सहयोगी भी मौजूद थे। जिसमें टाटा मोटर्स कंपनी के नाम से बेची जा रही नकली डीजल, एकझॉस्ट फ्लूइड, डीईएफ की 74 बाल्टियां बरामद की हैं। कंपनी के मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि डीजल बीएस 6 वाहनों में इस्तेमाल होने वाला डीईएफ (यूरिया)प्रदूषण कम करने के लिए लिया जाता है। इस तरह नकली सामान बेचने के बाद कंपनी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा हो रहा था। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने छापेमारी की गई। नकली उत्पाद जब्त कर कॉपीराइट एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात हो कि नवगछिया बाजार स्थित एक हार्डवेयर क...