पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा दो कुंतल संरक्षित पशु का मांस
रुडकी, अगस्त 1 -- झबरेड़ा, संवाददाता। पुलिस ने नगला कुबड़ा गांव में छापेमारी कर करीब 210 किलो संदिग्ध मांस, संरक्षित पशु के अवशेष, उपकरण तथा बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पुलिस ने सात नामजद आरोपितों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उपनिरीक्षक नीरज रावत पुलिस टीम के साथ गश्त और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नगला कुबड़ा स्थित नई ईदगाह के पास पोपुलर के खेत में संरक्षित पशु का कटान किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.