खगडि़या, मार्च 21 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोगरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक देसी बंदूक (मास्केट ) बरामद किया है। गोगरी एएसपी साक्षी कुमारी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध हथियार तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी दौरान गुरुवार की रात्रि को गोगरी पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के गोगरी कुंडी वार्ड नंबर-एक स्थित विलास यादव के पुत्र छोटू यादव के घर मे छापेमारी कर एक देसी मास्केट बंदूक बरामद किया। पुलिस ने मौके पर छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि अवैध हथियार रखने और तस्करी करने वालों के खिलाफ पु...