जहानाबाद, जनवरी 31 -- काको, निज संवाददाता। भेलावर थाने क़ी पुलिस ने गुप्त सूचना पर चातर गांव में छापेमारी कर आठ लीटर देशी शराब बरामद किया है। छापेमारी की जानकारी थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया क़ी गुप्त सूचना मिली क़ी उक्त गांव मे कुछ लोगो के द्वारा शराब क़ी खरीद बिक्री का धंधा किया जा रहा है। सुचना के आधार पर छापेमारी टीम का गठन कर छापेमारी की गई। जहां एक घर के बाहर से आठ लीटर शराब बरामद किया गया। हलाकि पुलिस क़ी भनक पाकर कारोबारी भाग निकलने मे सफल रहा। साथ ही उन्होंने बताया क़ी कारोबारी क़ी पहचान कर उसपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वही काको थाने क़ी पुलिस नें शराब के नशे मे दानापुर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव निबासी रामजनम कुमार तथा नोन्ही गांव निबासी श्रीकांत कुमार क़ो गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...