पूर्णिया, फरवरी 27 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कुकरौन पूर्व गांव में छापामारी कर कोडीन युक्त सिरप बरामद किया है। घटना को लेकर धमदाहा थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक रविशंकर कुमार के बयान पर कुकरौन पूर्व गांव के मोहम्मद बादो मंसूरी के पुत्र मोहम्मद मोफिल आलम उर्फ मोफिल मंसूरी पर एनडीपीसी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार धमदाहा थाना पुलिस को मोहम्मद मोफिल मंसूरी द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने कि सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आलोक में धमदाहा थाना द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा को बिक्री स्थल पर छापामारी करने की अनुमति के लिए पत्र लिखा गया। अनुमंडल कार्यालय द्वारा प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह को दंडाधिकारी बनाकर छापामारी करने के लिए मिली अनुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.