मुजफ्फरपुर, जून 14 -- बंदरा। हत्था पंचायत निवासी शिक्षक नरेश राय के पुत्र व मेडिकल छात्र गुड्डू राजा की संदिग्ध स्थिति में मौत मामले में अनुसंधानक रविवार को पैतृक गांव पहुंचे। बुद्धा कॉलोनी, पटना के दारोगा मुन्ना कुमार सिंह ने राजा के पिता नरेश राय से घटना की जानकारी ली और बयान दर्ज कर किया। नरेश राय ने मकान मालिक व उसके दोस्त पर पैसे के लेनदेन में पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। इस मौके पर राजद नेता मनोज राज, शिक्षक नवनीत कुमार, विजय कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...