पाकुड़, जून 26 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की सलाह दी गई। थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि उसके भविष्य को भी अंधकारमय बना देती है। उन्होंने बताया कि अक्सर गलत संगति और जागरूकता की कमी के कारण युवा नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं। नशे की आदत व्यक्ति को अपराध की ओर भी धकेल सकती है। यह भी पढ़ें- स्कूल में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान छात्रों को जीवन में अच्छे मित्र चुनने, शिक्षा पर ध्यान देने तथा नशे से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य के...