बरेली, दिसम्बर 19 -- मीरगंज। रामपुर के मिलक के गांव हरदासपुर की छात्रा शुक्रवार सुबह कॉलेज जा रही थी। रेलवे स्टेशन के नजदीक हाईवे के ओवरब्रिज के पास छात्रा का मोबाइल और रुपये गिर गए। अज्ञात व्यक्ति मोबाइल और रुपये उठाकर ले गया। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक रेनू रानी मौके पर पहुंच गईं। छात्रा से पूछताछ कर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर पुलिस ने अज्ञात को तलाश कर मोबाइल और रुपये ले लिए। पुलिस ने मोबाइल व रुपये छात्रा को सौंप दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.